
ॐ आपके संकल्पों की पूर्ति का दिव्य माध्यम ॐ
आपके संकल्प, हमारी जिम्मेदारी – धर्म और श्रद्धा का सेतु
क्या आप किसी कारणवश पूजा-पाठ, हवन, दान या अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं कर पा रहे हैं?
कई लोग व्यक्तिगत, व्यावसायिक, स्वास्थ्य या अन्य मजबूरियों के कारण स्वयं पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं कर पाते। 'ओम संकल्प' आपकी ओर से योग्य ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक कार्य करवाता है, ताकि आपका संकल्प पूर्ण हो और आपको आध्यात्मिक संतोष प्राप्त हो।
"ओम संकल्प" आपके लिए शास्त्र-सम्मत संकल्प पद्धति के माध्यम से आपकी ओर से योग्य ब्राह्मणों द्वारा विधिवत धार्मिक कार्य करवाने की सुविधा प्रदान करता है। यह सेवा उन लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जो किसी कारणवश स्वयं पूजा-अर्चना नहीं कर सकते, लेकिन धर्म और आस्था से जुड़े रहना चाहते हैं।
"ओम संकल्प" की Power of Attorney for Worship सेवा के अंतर्गत, हम संकल्पदाता के लिए पूरी तरह से शास्त्रानुसार और योग्य ब्राह्मणों के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान, दान, हवन, पूजा, पदयात्रा, प्रसाद सेवा, गौ सेवा, पिंड दान आदि सभी कार्य संपन्न करवाते हैं।
यह सेवा आपके लिए क्यों आवश्यक है?
(१) यदि शारीरिक असमर्थता, बीमारी, व्यवसाय या नौकरी की व्यस्तता या वृद्धावस्था के कारण आप धार्मिक कार्य नहीं कर पा रहे – तो भी आप इस सेवा के माध्यम से अपनी पूजा-अर्चना, पिंडदान, हवन, गौ सेवा आदि करवा सकते हैं।
(२) यदि आप विदेश में हैं या किसी अन्य कारण से मंदिर नहीं जा सकते – आप चाहें तो अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए संकल्प लें, और हमारे द्वारा योग्य ब्राह्मणों से धार्मिक अनुष्ठान करवाएँ।
(३) यदि आपके पूर्वजों का तर्पण, श्राद्ध, या पिंडदान करना चाहते हैं, लेकिन स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते – तो संकल्प द्वारा ब्राह्मणों के माध्यम से इसे संपन्न करवाएँ और अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
(४) यदि आप खाटू श्याम जी या अन्य तीर्थस्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन सक्षम नहीं हैं – तो 'पदयात्रा' सेवा के तहत ब्राह्मणों द्वारा आपकी ओर से यात्रा करवाई जाती है।
(५) यदि आप धार्मिक पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन समय या परिस्थिति आड़े आ रही है – तो इस सेवा का लाभ लेकर हवन, दान, अनुष्ठान, पाठ, जप आदि करवाएँ और शास्त्रों के अनुसार पुण्य अर्जित करें।

ॐ हमारी सेवाएँ – संकल्प से सिद्धि तक ॐ
➡ पूजा-अर्चना, हवन, मंत्र जप – आपकी ओर से योग्य ब्राह्मणों द्वारा संपन्न।
➡ पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध – पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए।
➡ गौ सेवा, अन्नदान, वस्त्रदान – पुण्य प्राप्ति हेतु दान सेवा।
➡ पदयात्रा प्रतिदिन – आपकी ओर से प्रतिदिन ब्राह्मणों द्वारा खाटू श्याम जी तक यात्रा।
➡ मंदिरों में प्रसाद एवं अभिषेक सेवा – आपके संकल्पानुसार।

शास्त्रों में संकल्प की महिमा
वायव्य संहिता:
"स्वयं कर्तुं अशक्तः स्वयेत् कुर्यात तत्पुरोधसा।"
अर्थ: जो व्यक्ति स्वयं पूजा-अनुष्ठान नहीं कर सकता, वह संकल्प द्वारा इसे किसी योग्य ब्राह्मण से करवाए।
मनुस्मृति 11.7:
"यः स्वयं न कुर्याद धर्मं संकल्प्य तत्परं ददाति स धर्मं प्राप्नुयात्।"
अर्थ: जो व्यक्ति संकल्प द्वारा धार्मिक कार्यों को किसी अन्य को सौंपता है, उसे उसी तरह पुण्य प्राप्त होता है जैसे उसने स्वयं किया हो।
गरुड़ पुराण एवं महाभारत में भी संकल्प द्वारा धार्मिक कार्य करवाने की परंपरा का उल्लेख मिलता है।
ओम संकल्प ही क्यों:-
(१) पूर्ण शास्त्रीय विधि: हर अनुष्ठान सनातन धर्म के ग्रंथों के अनुसार योग्य ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है।
(२) श्रद्धा और समर्पण: यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि आपकी आस्था और संकल्प को पूरा करने का माध्यम है
(३) विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अवलोकन : ओम संकल्प में दी जाने वाली सभी सेवाएं व आध्यात्मिक कार्य विद्वान ब्राह्मणों के अवलोकन में ही पूर्ण होते है। ब्राह्मणों के अवलोकन के कारण सेवा की पूर्ण प्रक्रिया में धर्मानुसार कोई त्रुटि होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
(४) पूर्ण पारदर्शिता: ओम संकल्प में संकल्पदाता द्वारा चाही गयी सेवा के प्रारंभ से अंत तक संकल्पदाता व संकल्पित व्यक्ति प्रारंभ से अंत तक प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहते हैं तथा लाइव लोकेशन/ करंट लोकेशन/ तस्वीरे आदि साझा की जाती है जिससे दोनो में पारदर्शिता रहती है।
(५) 100% सुरक्षित: ओम संकल्प में सभी सेवाओ की विस्तृत जानकारी व सेवा शुल्क पहले से बता दिया जाता है साथ ही संकल्प दाता द्वारा साझा किया सभी ब्यौरा व चाही गयी सेवा की जानकारी पूर्ण रूप से सुरक्षित रहती है व संकल्पदाता के चाहे बगैर किसी से साझा नही की जाती।
(६) 24x7 आध्यात्मिक सहायता: किसी भी धार्मिक संकल्प में मार्गदर्शन और सहायता के लिए हम सदैव तत्पर हैं।
(७) हमारी प्रमुख सेवाएं:- (१) पदयात्रा (२) तीर्थ यात्रा (३) सभी प्रकार के दान (४) देव पूजा (आदि कार्य) (५) पित्र पूजा (आदि कार्य) (६) गया जी पूजन (15 दिवस श्राद्ध मास में) (७) गाय सेवा (८) ब्राह्मण उपलब्धता ( किसी भी धार्मिक कार्य के लिए) (९) सभी प्रमुख आध्यात्मिक कार्य।


किसी भी प्रकार की सेवा को प्रारम्भ करने के लिए:-
▶ सर्वप्रथम चाही गयी सेवा का चयन करें।
▶ हमारी वेबसाइट, मेल, व्हाट्सएप्प या कॉल के द्वारा हमे चयनित सेवा के बारे में विस्तार से बताये।
▶ हमारे प्रतिनिधि द्वारा आपको शीघ्र ही सेवा शुल्क बता दिया जाएगा।
▶ हमारे ब्राह्मण जन द्वारा आपको शुभ मुहूर्त के समय बता दिए जाएंगे।आपके द्वारा चयनित शुभ मुहूर्त पर ब्राह्मण द्वारा आपको फोन पर या प्रत्यक्ष संकल्प दिलवाया जाएगा। (संकल्प के समय 2 सुपारी या लांग का जोड़ा, रोली/थोड़े चांवल या थोड़े पुष्प या 1 नारियल व शुद्ध जल साथ रखें)
▶ यदि आप भारत में हैं और अगर संभव हो तो संकल्पित नारियल या पुष्प/सुपारी को कोरियर द्वारा हमें भेज दें। यदि आप भारत से बाहर हैं और कोरियर सम्भव नही है तो संकल्पित शुल्क हमें ऑनलाइन ट्रांसफर कर दें।
▶ हम आपके द्वारा चयन की गई सेवा के लिए संकल्पित नियुक्त कर उसे प्रत्यक्ष रुप से आप से जोड़ देंगे।
▶ संकल्प सेवा के प्रारंभ से अंत तक संकल्पित व्यक्ति को फ़ोन व जीपीएस के द्वारा आपसे कनेक्ट रखा जाएगा।
▶ सेवा के प्रारंभ से अंत तक संकल्पित व्यक्ति आपको अपनी लाइव लोकेशन, करंट लोकेशन (दिन में 5 बार) व स्थान की तस्वीरें ( दिन में 5, या चाहे गए स्थान की) देते रहेंगे।
▶ सेवा के समापन होने पर उसकी सूचना व साक्ष्य आपको दिए जाएंगे।
▶ चढ़ाया गया प्रशाद तथा ओम संकल्प निशान आपको भेजा जायेगा।